जसरासर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उडसर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) एवं निपुण मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने की प्रक्रिया तथा आगामी परीक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रारंभ में विद्यार्थियों का मौखिक पठन प्रवाह (ORF) लिया गया, जिसमें निरंतर मूल्यांकन व सीखने के स्तर पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यापिका आरती एवं राजबाला ने विद्यालय का शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किया।
संस्था प्रधान श्यामसुन्दर त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए एवं अभिभावक भी शिक्षण प्रक्रिया में सहयोग करें।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को शिक्षा योजनाओं, निरंतर मूल्यांकन व परीक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिक्षक भंवरलाल, भगवती सोनी, शर्मिला देवी, रशीद अली, मनोजकुमार पारीक, नैनूराम जनागल, रामेश्वरलाल, पूर्णसिंह, गणेशप्रसाद, नरेन्द्रसिंह एवं प्रेमप्रकाश उपस्थित रहे। साथ ही ग्रामीणजन श्यामसुन्दर, मनीराम, महावीर सिंह, हरीराम खिचड़, लुंबाराम एवं हजारीराम भी मौजूद रहे।





