जसरासर। रविवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर भव्य रूप से विमोचन किया गया। यह सम्मेलन 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए गाँव और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और तैयारियों की हलचल देखने को मिल रही है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता और युवा वर्ग की भागीदारी विशेष रही। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता मुरली शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव दास जी महाराज इस सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तथा कार्यक्रम के तहत मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा, संत संगति, तथा प्रभात फेरी जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं की सहभागिता रहेगी, जो समाज की मातृ-शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होगी। वहीं संत संगति में संत-महात्मा धार्मिक प्रवचन, भजनों और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से समाज को दिशा प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी, ओर दिन में कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका समय 12:15 बजे निर्धारित किया गया है। प्रभात फेरी के माध्यम से सम्मेलन की सूचना और धार्मिक संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाए जाएंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामकिशन, सामाजिक कार्यकर्ता मुरली शर्मा, जितेंद्र राठौड़, बजरंग तिवारी, भंवर जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, बुधराम, बजरंग दास, रामकुमार, भूपेंद्र एवं हंसराज सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।





