जसरासर। जसरासर स्थित ग्रीन पावर एनर्जी प्लांट परिसर में खुले चैंबर में गिरने से एक सांड की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मौके पर जीव प्रेमी बाबूलाल जांगिड़ अपनी टीम के साथ पहुंचे और प्लांट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट परिसर में बना चैंबर खुला हुआ था, जिसमें सांड गिर गया। काफी देर तक सांड चैंबर में फंसा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जीव प्रेमी टीम ने प्लांट प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए कड़ा विरोध जताया।धरने के दौरान प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर खेद जताया और जीव प्रेमी टीम से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी चैंबर ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।सांड के शव को क्रेन की सहायता से चैंबर से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार सांड का अंतिम संस्कार किया गया।
जीव प्रेमी बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि प्लांट परिसर में पशुओं के लिए रखे गए चारे के स्थान पर ताला लगा हुआ था, जबकि एक चैंबर खुला पाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्लांट में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जीव प्रेमी मौके पर पहुंच गए









