काकड़ा रोही में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 55 पव्वे जब्त

जसरासर। पुलिस ने जसरासर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काकड़ा-उडसर सड़क स्थित गोचर भूमि रोही काकड़ा में एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर सूचना पर उपनिरीक्षक भागीरथराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में 55 पव्वे अवैध लॉयन देशी सादा मदिरा बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल पुत्र रामदयाल, निवासी हिम्मटसर बताया। उसके पास शराब रखने अथवा विक्रय करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जसरासर पुलिस ने स्कूल के पास तंबाकू बिक्री करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया

जसरासर। पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान लालमदेसर बड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से बीड़ी, गुटखा और सिगरेट बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजाराम पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी लालमदेसर बड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी के पास तंबाकू उत्पादों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। पुलिस ने मौके से 02 सिगरेट पैकेट, 10 बीड़ी बंडल, 03 तानसेन गुटखा और 02 तंबाकू पैकेट जब्त किए।

जसरासर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया

जसरासर | स्थानीय थाने में एक विवाहिता द्वारा ससुराल वालाें पर शारीरिक प्रताड़ना तथा स्त्रीधन हड़पने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वर्ष 2018 में हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ था। विवाह के समय पीहर पक्ष द्वारा अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया, जिसमें आभूषण, नकद राशि तथा घरेलू सामान शामिल थे। शादी के बाद कुछ समय तक दाम्पत्य जीवन सामान्य रहा और तीन पुत्रियों का जन्म हुआ।आरोप है कि बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया तथा उसका स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया गया। इस संबंध में पंचायत स्तर पर समझाइश के प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85, 115(2) एवं 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी सीआई आलोक सिंह के निर्देशन में की जा रही है।

ग्रीन पावर प्लांट में लापरवाही से सांड की मौत, जीव प्रेमियों का धरना

जसरासर। जसरासर स्थित ग्रीन पावर एनर्जी प्लांट परिसर में खुले चैंबर में गिरने से एक सांड की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मौके पर जीव प्रेमी बाबूलाल जांगिड़ अपनी टीम के साथ पहुंचे और प्लांट के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लांट परिसर में बना चैंबर खुला हुआ था, जिसमें सांड गिर गया। काफी देर तक सांड चैंबर में फंसा रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जीव प्रेमी टीम ने प्लांट प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए कड़ा विरोध जताया।धरने के दौरान प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर खेद जताया और जीव प्रेमी टीम से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी चैंबर ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।सांड के शव को क्रेन की सहायता से चैंबर से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार सांड का अंतिम संस्कार किया गया।

जीव प्रेमी बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि प्लांट परिसर में पशुओं के लिए रखे गए चारे के स्थान पर ताला लगा हुआ था, जबकि एक चैंबर खुला पाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्लांट में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जीव प्रेमी मौके पर पहुंच गए

जसरासर स्थित ग्रीन पावर एनर्जी प्लांट परिसर में खुले चैंबर में गिरा सांड, जिसमें फंसने से उसकी मौत हो गई।
जसरासर स्थित ग्रीन पावर एनर्जी प्लांट के मुख्य गेट पर सांड की मौत के मामले को लेकर धरने पर बैठे जीव प्रेमी और ग्रामीण।
जसरासर में सांड की मौत के बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करते हुए जीव प्रेमी और ग्रामीण।

2 फरवरी बीकानेर महापड़ाव के लिए जसरासर में रणनीति बैठक

जसरासर।खेजड़ी पेड़ों की लगातार हो रही अवैध कटाई को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 2 फरवरी को बीकानेर में महापड़ाव रखा गया है। महापड़ाव को सफल बनाने के लिए आज जसरासर में भगवान जंभेश्वर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामवासियों व जीव-प्रेमियों ने भाग लिया।बैठक में बताया गया कि खेजड़ी का पेड़ मरुस्थलीय क्षेत्र का जीवन-धार है, लेकिन हाल ही में सोलर प्लांट को आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध कटान की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे पर्यावरण और पशु-पक्षियों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संत समाज, पर्यावरण कार्यकर्ता और ग्रामीण एकजुट होकर बीकानेर में आवाज बुलंद करेंगे।कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को बीकानेर में होने वाले महापड़ाव में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पर्यावरण संरक्षण आंदोलन को मजबूती देना जरूरी है।बैठक में संत भागीरथ दास शास्त्री, रिछपाल फौजी, सुभाष खारा सहित पर्यावरण प्रेमियों ने गाँव-गाँव तक संदेश पहुँचाने और जन-जागरूकता बढ़ाने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खेजड़ी का पेड़ खेतों की उपज बढ़ाता है, पशुधन को चारा देता है और मरुस्थलीय क्षेत्रों को स्थिर रखता है, इसलिए इसका संरक्षण समाज और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है।इस अवसर पर रामकिशन पटवारी, मनोज विश्नोई, बुधराम ठेकेदार, विजयपाल, सुरेश, बस्ती राम, बाबूलाल जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp